सीएमएचओ ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने शुक्रवार को उप स्वास्थ्य केन्द्र अबगांवकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य केन्द्र की साफ सफाई, बिजली एवं पानी की समस्या की जानकारी ली। संस्था के कार्यो एवं रिकार्ड का सत्यापन किया तथा ग्राम में हाई रिस्क महिलाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होने जिन महिलाओं के हीमोग्लोबीन कम है, उन्हें तत्काल आयरन सुक्रोज एवं ब्लड चढ़वाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। उन्होने सेन्टर पर नागरिको की मानसिक रोग से संबंधित काउन्सलिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निपटान करने एवं केन्द्र के आस पास साफ-सफाई रखने के निर्देश उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचओ सुश्री कंचन, एएनएम श्रीमती पुष्पा चौरे, आशा कार्यकर्ता श्रीमती दीपिका विश्नोई, ग्रामीण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

error: Content is protected !!