श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख बढ़कर 28 जनवरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 9वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा, भोजन, चिकित्सा, गणवेश, पठन-सामग्री और आवास की सुविधाएँ पूरी तरह से नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं। श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या को प्रोत्साहित करने प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 20 जनवरी से बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी गई है। श्रमोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से 9 वीं तक सत्र हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 फरवरी 2026 को है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

error: Content is protected !!