अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन 18 जनवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय भारतीय संस्कृति की झलक रहेगा, जिसमें विद्यार्थी भारतीय परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए रंगारंग प्रस्तुतियाँ देंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदा डिग्री कॉलेज के निदेशक डॉ. गिरिश सिन्हल करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट उपस्थित रहेंगे। वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, नाटक, संगीत सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों को भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों से परिचित कराएंगे। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल, बजाज शोरूम के सामने, इंदौर रोड, हरदा में किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने नगर के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
सरस्वती विद्या मंदिर में कल मनाएंगे वार्षिक उत्सव

97 Views


