अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं इनाली फाउंडेशन द्वारा कृत्रिम हाथ लगाए जाने हेतु आयोजित शिविर में शामिल होने के लिए बैतूल जा रहे दल को सीएमएचओ हरदा डॉ.एचपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ.सिंह ने बताया कि हरदा जिले से 7 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर के दौरान सभी हितग्राहियों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हितग्राहियों के परिवहन, भोजन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। हरदा से रवाना हुए दल में एएमओ डॉ.फजल खान, डीईआईएम आशीष साकल्ले एवं ऑडियोलॉजिस्ट नीरज मालवीय शामिल रहे।
94 Views



