अनोखा तीर, हरदा। ग्राम कमताड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संभाग एवं जिला प्रचारक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान ग्राम में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें ग्राम की महिलाएं एवं सभी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो कार्यक्रम का आकर्षण बन गए। पूरे गांव में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिससे सभी नागरिकों ने आनंद और प्रसन्नता का अनुभव किया। ग्राम की सरपंच श्रीमती लक्ष्मीबाई इवने ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम रोलगांव मंडल के ग्राम कमताड़ा, लालमाटी, एवं अमरापुर के सभी हिंदू समाज के लोगों द्वारा आयोजित किया गया।
कमताड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

62 Views


