खातेगांव पुलिस ने ४८ घंटे में किया अंधेकत्ल का पर्दाफाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– पुलिस को गुमराह करने, हत्या को आत्महत्या का रूप देने का किया प्रयास
अनोखा तीर, खातेगांव। स्थानीय पुलिस ने ४८ घंटे के भीतर अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया है। ज्ञात हो कि नगर में वार्ड क्रं ०१ जहां पूर्व में टीचिंग ग्राउंड था, उसके पास एक निर्माणाधीन कॉलोनी के पास 12 जनवरी को एक किशोरी का जला हुआ शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। किशोरी खरगोन जिले के कसरावद की रहने वाली थी और मजदूरी करने आए अपने परिवार के साथ खातेगांव आई थी। जिसकी सूचना पर खातेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जली हुई युवती को खातेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। उसके पश्चात खातेगांव पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की। पीएम रिपोर्ट में पता चला कि मृतिका की पहले हत्या की गई उसके बाद में शव को जलाना गया। जिस पर पुलिस ने मार्ग जांच पर से खातेगांव थाने में अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत द्वारा हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में एएसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन एवं खातेगांव थाना प्रभारी विक्रांत झ़ोझाट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए। विश्वसनीय मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही कान्हा उर्फ कन्हैया लाल पिता स्व. कल्याण सिंह डाबर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 नंदलालपुरा मांडू जिला धार को पुलिस अभी रक्षा में लिया गया। जिससे पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि कान्हा उर्फ कन्हैया ने अपनी भाभी के साथ मिलकर उक्त हत्या की साजिश रचकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है।
तरीका वारदात
उक्त मामले में खातेगांव पुलिस थाने पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन ने बिंदु बार जानकारी देते हुए बताया कि घटना वाले दिन खातेगांव नगर में हाट बाजार होने के कारण साइट पर अवकाश था। आसपास रहने वाले अधिकांश पुरुष मजदूरी के लिए हरदा चले गए थे। तथा महिलाएं दोपहर के समय हाट बाजार गई थीं। इसी दौरान आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया अपनी भाभी के साथ उसके टप्पर में आपत्तिजनक अवस्था में था। जहां मृतिका ने दोनों को देख लिया था। आरोपी द्वारा मृतिका को इस संबंध में किसी को ना बताने की धमकी दी गई। परंतु मृतिका बालिका के नहीं मानने पर आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया ने कुछ समय बाद जब मृतिका अपने टप्पर में अकेली थी, उसका गला घोटकर हत्या कर दी। उसके पश्चात आरोपी ने इस घटना की जानकारी अपनी भाभी को दी। दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतिका की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। योजना के तहत मृतिका के शव को टप्पर से बाहर निकालकर कॉलोनी के गेट के पास ले जाया गया। जहां आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया द्वारा शव पर डीजल डालकर माचिस से आग लगा दी गई। जिससे यहां प्रतीत हो कि मृतिका ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सामान्य व्यवहार प्रदर्शित करते हुए बाजार चले गए पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की भाभी द्वारा उक्त कृत्य में संलिप्तता स्वीकार की गई। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त प्रकरण में पुलिस ने आरोपीगण कान्हा उर्फ कन्हैया पिता स्व. कल्याण सिंह डाबर उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 नंदलालपुरा मांडू जिला धार एवं दूसरी आरोपी महिला का गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक खातेगांव विक्रांत झांझोट, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, अभिषेक सिंह सेंगर, सीमा परमार, रमेश पचलानिया, सहायक उप निरीक्षक रमेश मुनिया, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह तोमर, रविंद्र सिंह तोमर, एसएफआर आनंद जाट, महिला आरक्षक पायल, रंजीता, आरक्षक गौरव सिंह तोमर, सोहन जाट का योगदान रहा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

Views Today: 2

Total Views: 56

Leave a Reply

error: Content is protected !!