अनोखा तीर, हरदा। शहर में लंबे समय से नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बने आवारा कुत्तों पर नगर पालिका की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। रविदास चौक, खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास तथा घंटाघर क्षेत्र में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से काबू में किया गया। स्थानीय नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए कुत्तों को पकड़कर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नगर पालिका के प्रयास की सराहना की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
नगर पालिका की टीम ने पकड़े आवारा कुत्ते, नागरिकों को मिली राहत

99 Views


