मध्यप्रदेश में खेल के जरिए समानता का संदेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश में खेल के माध्यम से लैंगिक समानता और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाली पहल समावेशी कप 2026 अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। नेहरू स्टेडियम, हरदा में आयोजित इस राज्य स्तरीय आयोजन में युवाओं का उत्साह और बराबरी का संदेश साफ तौर पर देखने को मिला। टूर्नामेंट में मिक्स्ड-जेंडर टीमों ने हिस्सा लेकर खेल भावना, टीमवर्क और नेतृत्व का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कल आयोजित सुपर-16 राउंड में राज्य के 8 जिलों से आई 16 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों के बाद 8 सर्वश्रेष्ठ टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया, जिनमें खंडवा बॉरियर्स खंडवा, गर्ल्स ऑन फायर हंडिया, समानता बमझर खंडवा, बोरपानी 11 हरदा, द गाड़ामोड़ 11 हरदा, विलेज विक्ट्री खंडवा, गुना टाइटन्स और स्काई 11 निमाचा हरदा शामिल रहीं। आज इन चयनित टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल मुकाबलों में गर्ल्स ऑन फायर हंडिया और स्काई 11 निमाचा के बीच हुए मैच में गर्ल्स ऑन फायर हंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं दूसरे मुकाबले में गाड़ामोड़ 11 और गुना टाइटन्स के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। इसके बाद फाइनल मुकाबला गर्ल्स ऑन फायर और के बीच खेला गया, जिसमें टीम ने टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समावेशी कप की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें टीमों की कप्तानी लड़कियों ने की और लड़के उप-कप्तान की भूमिका में नजर आए। इससे न केवल खेल के मैदान पर बल्कि सामाजिक स्तर पर भी समानता और सम्मान का मजबूत संदेश दिया गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले अधिकांश खिलाड़ी ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से थे, जहां लड़कियों को खेल के अवसर अपेक्षाकृत कम मिलते हैं। समावेशी कप ने उन्हें मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास प्रदान किया। यह आयोजन केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सशक्त अभियान के रूप में सामने आया, जहां हर रन और हर विकेट बराबरी की ओर एक कदम साबित हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

error: Content is protected !!