गुरु जम्भेश्वर महाराज पर टिप्पणी से विश्नोई समाज आक्रोश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, मामला दर्ज  
अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार शाम विश्नोई समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव गुरु जम्भेश्वर महाराज पर एक युवक द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी का विरोध किया। समाज के सदस्यों ने सिटी कोतवाली थाने में प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार, खातेगांव तहसील के हरणगांव निवासी महेंद्र सिंह पटेल नाम के व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से गुरु जम्भेश्वर महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद विश्नोई समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विश्नोई समाज की शिकायत पर आरोपी महेंद्र सिंह पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

error: Content is protected !!