बच्चों के संस्कारों में माता पिता की भूमिका अहम : मानसी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सप्त शक्ति संगम -मातृगोष्ठी हुई आयोजित
अनोखा तीर, भरसूला दतिया। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भरसूला में मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महिला समन्वय प्रमुख मानसी मूड़ोतिया दीदी ने कहा कि भैया बहिनों के संस्कारों में माता पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति संगोष्ठी के कार्यक्रम पूरे देश के साथ मध्य भारत प्रांत के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य है महिलाओं में वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराना, उनमें जागरूकता पैदा करना। माता जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, सीता, सावित्री दुर्गा आदि उदाहरण देकर विस्तार से जानकारी दी। संघ के पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य के बारे में जानकारी जिला सह संयोजिका शोभना गुप्ता ने दी। रामायण महाभारत और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निर्जला रावत दीदी ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अंजलि रावत दीदी ने रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Views Today: 2

Total Views: 268

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!