Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अज्ञात कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, घायल

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को इंदौर रोड़ स्थित सिंधी कालोनी मोड़ पर एक आज्ञात कार ने स्कूटी सवार १८ वर्षीय युवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं कार सवार अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाली पिता प्रेम सिंह कुशवाह उम्र १८ वर्ष निवासी अलकापुरी कालोनी को सुबह करीब साढे ग्यारह बजे इन्दौर रोड़ स्थित सिंधी कालोनी के मोड़ पर एक अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर भाग गया। घटना के बाद परिजन युवती को जिला अस्पताल में उपचार हेतु लेकर आए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे में युवती को हाथ और पैर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि युवती का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। मामले में पुलिस अज्ञात कार की तलाश कर रही है।

245 Views

Leave a Reply