Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आदर्श अहिरवार समाज ने धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती

2 min read

 

–निकाली शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Oplus_131072

अनोखा तीर, हरदा। संत रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को आदर्श अहिरवार समाज ने शोभायात्रा का आयोजन किया। यात्रा में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवाओं ने नृत्य किया, जबकि अन्य समाजजन संत रविदास के जयकारे लगाते हुए चले। सबसे पहले समाजजनों ने खेड़ीपुरा चौक पर गरू रविदास जी कि मुर्ति पर माल्यार्पण कर महाआरती की। इसके बाद रविदास चौक खेड़ीपुरा से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण संत रविदास के जीवन से जुड़ी झांकियां रहीं। शोभायात्रा घंटाघर, चाण्डक चौराहा, नारायण टाकिज से होते हुए डॉ भीमराव अम्बेडक चौक पहुंची। जहां बाबा साहब की मुर्ति पर माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा इंदौर रोड खंडवा बायपास से गौर धर्माशाला पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। गौर धर्मशाला में कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप निवारे जिलाध्यक्ष अहिरवार समाज द्वारा की गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे समाजजनों का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। विधायक डॉ आरके दोगने ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर दिया साथ ही संगठन को मिलजुल कर समाज के विकास करने की बात कही गई। मंच संचालन रामदेव ठाकरे एवं पंचम लोगंरे महासचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी समाजजन और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

624 Views

Leave a Reply