नगर पालिका हुई फेल : ओम पटेल

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की असफलता एक बार फिर सामने आई है। नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे नागरिकों को गंदगी, बदबू और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता के चलते अब कलेक्टर को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग-अलग अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त करना पड़ा। नगर पालिका का मूल दायित्व शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करना है, लेकिन वर्तमान प्रशासन इसमें पूरी तरह विफल साबित हुआ है। नगर पालिका की लापरवाही के कारण शहर की जनता को स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधा से भी वंचित होना पड़ रहा है। अगर नगर पालिका ने अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाया होता, तो कलेक्टर को अलग से अधिकारियों की नियुक्ति करने की जरूरत नहीं पड़ती। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने मांग की है कि जो भी अधिकारी सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए हैं, उनके नाम और संपर्क नंबर सार्वजनिक किए जाएं, ताकि आम जनता सीधे उनसे अपनी समस्याएं साझा कर सके। यदि प्रशासन पारदर्शिता में विश्वास रखता है, तो इसे तुरंत इन जानकारियों को सार्वजनिक करना चाहिए। अगर जल्द ही नगर पालिका अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं करती, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 238

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!