Skip to content
Friday, 9 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

पशु संगणना जारी, प्रगणक घर-घर जाकर ले रहे हैं पशुओं संबंधी जानकारी

1 min read

 अनोखा तीर, हरदा। पूरे देश में इन दिनों 21 वी पशुधन गणना करवाई जा रही है। इसी क्रम में हरदा जिले में भी पशुगणना का कार्य संचालित है। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि पशुगणना पूरे देश में प्रत्येक पांच वर्षों में की जाती है। पशुधन गणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है। पशु संगणना का कार्य ऐप के माध्यम से प्रत्येक ग्राम व शहरी क्षेत्र में जाकर हर घर, हर कार्यालय, हर संस्था में किया जा रहा है, ताकि पशुओं के आंकड़े को इक_ा कर सके। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पशु संगणना कार्य में 41 प्रगणक एवं 7 सुपरवाइजरो की ड्यूटी लगायी गयी है। यह सभी प्रगणक घर घर जाकर सभी पालतु पशुओ की जानकारी लेकर भारत सरकार के पशु गणना पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं। गणना कार्य ग्रामीण क्षेत्र के 499 आबाद ग्रामों एवं चार शहरी क्षेत्रों के 80 वार्डो में संचालित है। डॉ.त्रिपाठी ने सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिको से अपील की है कि पशुगणना दल जब भी आपके घर जानकारी लेने आये तो उन्हें सही सही जानकारी प्रदान करें।

218 Views

Leave a Reply