अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं के द्वारा मद्यपान निषेध दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नशे से बचने और नशा नहीं करने की शपथ जिला समन्वयक संदीप गौहर द्वारा दिलवाई गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, परामर्शदाता संजय ठाटे, छात्रा ज्योति बंधने, रेणुका नागौरे, प्रियंका काजोड़िया, दुर्गा चौहान, तरुण महंत, सचिन कुशवाह, कंचना चौहान, दीनबंधु गौर, दीपांशु सोनी, बबिता ढोके उपस्थित रहे।
162 Views





