अनोखा तीर, हरदा। नगर में स्व. हरि पहलवान एवं कन्हैयालाल कन्नी पहलवान की स्मृति में प्रदेश स्तरीय विशाल आम दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह दंगल आगामी 2 फरवरी को स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड पर दोप 2 बजे शुरू होगा। इस मौके पर कैलाश खलीफा का विशेष सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कमल पटेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र वशिष्ठ गुरू करेंगे। इस दंगल का शुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित नागरिक पंकज बाफना, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष इकलाख चौहान द्वारा किया जाएगा। वहीं पुरस्कार वितरण देवव्रत अग्रवाल पिन्टू सेठ, रजनीश अग्रवाल 501 वाले द्वारा किया जाएगा। दंगल में निर्णायक की भूमिका दुर्गा खलीफा एवं हबीब खलीफा निभाएंगे। समिति के सदस्य जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस दंगल में बुरहानपुर के रेहान पहलवान, हरदा के दादू पहलवान चालीसगांव, संती पहलवान हरदा, कल्लू पहलवान हरदा, आदित्य पहलवान तथा अमरावती महाराष्ट्र से आए अन्य नामी पहलवान शिरकत कर अपनी पहलवानी कला की प्रस्तुति देंगे।
विशाल ईनामी आम दंगल 2 फरवरी को

393 Views




