अनोखा तीर, हरदा। महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में साइकिल वितरण किया गया। शाला के विज्ञान शिक्षक एवं निशुल्क साइकिल वितरण प्रभारी प्रबल पवार ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत नवमी में दर्ज संख्या 233 छात्रों में से 61 छात्रों को शासन की ओर से साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी के प्राचार्य जेपी प्रजापति के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जीपी गौर एवं प्रबल पवार ने किया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ.आरके दोगने, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पार्षद रानी सुनील बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
97 Views





