केएफडब्ल्यू प्रतिनिधि मंडल ने किया सीवरेज परियोजनाओं का निरीक्षण

3 शहरों की सीवेज परियोजना की लागत 422 करोड़ रुपये

भोपाल : जर्मन बैंक केएफडब्लयू के प्रतिनिधि मंडल ने मंडला, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम शहर की सीवरेज परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। प्रतिनिधियों ने तीनों नगरों की सीवरेज परियोजना से जुड़े विभिन्न घटकों का मुआयना कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कार्य में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सूक्ष्म योजना बनाकर कार्य किया जाये। केएफडब्लयू टीम ने निर्माण कार्य में श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े बिन्दुओं पर भी निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल ने सीवरेज जागरूकता के लिए एनजीओ कल्पतरू द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडला, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के विद्यालयों में आयेजित नुक्कड नाटकों को भी देखा और छात्रों को सीवरेज कनेक्शन की महत्ता भी समझाई। प्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने के प्रयासों में जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा मंडला, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम में सीवरेज परियेजना पर कार्य किया जा रहा है। मंडला सीवरेज परियोजना की लागत लगभग 126 करोड़ रूपये, नरसिंपुर सीवरेज परियोजना की लागत 137 करोड़ रूपये और नर्मदापुरम सीवरेज परियोजना की लागत 159 करोड़ रूपये है। इन तीनों नगरों की सीवरेज परियोजनाओं के माध्यम से 2 लाख 78 से अधिक की आबादी लाभन्वित होगी। केएफडब्ल्यू प्रतिनिधि मंडल में सलाहकार अनिल मित्तल और शहरी विशेषज्ञ राहुल मनकोटिया शामिल रहे।

369 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply