उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवन्य विहार में 75 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आदर्श वन्य विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें निराश्रित और बीमार गौवंश को आश्रय और सुरक्षा देने के साथ रोजगार के नये अवसर भी मिल रहे हैं। गोबर से गोकाष्ठ, गोनाइल और जैविक खाद बनायी जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में जनभागीदारी से 75 लाख रुपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यों का लोकार्पण किया। गायों को रखने के लिए परिसर में नवनिर्मित चार शेड, वन्य विहार के अंदर 330 मीटर लंबी व 5 मीटर चौड़ी सीसी रोड सहित अन्य कार्य लोकार्पित कार्यों में शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने परिसर का भ्रमण कर वन्य विहार में किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में गौपूजन भी किया। अध्यक्ष नगर निगम रीवा व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, सहित जनप्रतिनधिगण, अधिकारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 534

Leave a Reply

error: Content is protected !!