अनोखा तीर, हरदा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के व्यवस्थित ढंग से आयोजन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे से स्टेडियम में होगी। कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सभी तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने की हिदायत दी है।






