Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 ट्रेक्टर जप्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि गुरूवार को खनिज विभाग के दल ने हरदा से टिमरनी रोड पर अवैध परिवहन की जांच की। जांच के दौरान बिना नम्बर का स्वराज ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर ट्रेक्टर जप्त कर थाना टिमरनी में खड़ा किया गया। ट्रेक्टर पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। खनिज अधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व बुधवार को खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के दल ने हरदा से छीपनेर रोड पर अवैध परिवहन की जांच की। जांच के दौरान बिना नम्बर का एक जान डियर और एक पावरटेक ट्रेक्टर द्वारा बिना अभिवहन पास परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में खड़े किए गए हंै। दोनों ट्रेक्टर पर गौण खनिज नियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply