Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

गणतंत्र दिवस पर हरदा में प्रभारी मंत्री श्री सारंग करेंगे ध्वजारोहण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे।

मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री श्री विश्वास सारंग प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कर प्रात: 9:30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और इसके बाद प्रात: 9:45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 10 बजे से उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारियों को व उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा  

गणतंत्र दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए स्थानीय नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगातार जारी है। गुरूवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्टेडियम पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply