फ्रिज से 10 महीने बाद मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

शेखर कौशल, देवास। शहर की वृंदावन धाम कॉलोनी की एक घटना ने इलाके सहित शहर के लोगों को दहला कर रख दिया। एक मकान में महिला का शव मिला है। शव एक फ्रिज में पाया गया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि पास वाले मकान से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान फ्रिज के अंदर महिला की लाश बरामद हुई। महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध जानकारी को साझा करने की अपील की है। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, इसमें एक फ्रिज भी है। जानकारी के मुताबिक अभी बलवीर सिंह अपने परिवार के साथ इस किराए के मकान में रहते हैं। वो पिछले 4 महीने से यहां रहे हैं। मकान का किराया 7 हजार है। इसके पहले यहां दूसरे दंपती रहते थे। उस परिवार ने मकान छोड़ने के बाद भी दो कमरे खाली नहीं किए थे। जिसमें एक मास्टर बेडरूम और एक स्टडी रूम शामिल था। इन दो कमरों में से ही एक में फ्रिज रखा था जिसमें महिला का शव मिला है। मकान की खिड़की से फ्रिज दिखाई देता था, जो चालू हालत में मिला है। शुक्रवार को किराएदार बलवीर सिंह ने फ्रिज वाले कमरे का ताला तोड़कर देखा तब इसका खुलासा हुआ।

बिजली गुल होने से आने लगी कमरे से गंध

दुर्गंध लोगों को तब महसूस हुई। जब इलाके में बिजली चली गई। मकान के आगे के कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे आसपास के लोगों को कुछ गलत होने का संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर बीएनपी थाने से पुलिस की टीम पहुंची और जब मकान खोला और जिस कमरे से दुर्गंध आ रही थी वहां गए और फ्रिज खोला। फ्रिज खोलते हुए वे आवाक रह गए।

कभी-कभी कमरे पर आता था किराएदार

एक बड़ी जानकारी यह भी सामने आई है कि किराएदार संजय पाटीदार ने छह महीने पहले ही यह मकान का बड़ा हिस्सा खाली कर दिया था। लेकिन मकान के दो कमरे खाली नहीं किए थे। वह कभी-कभी अकेला ही मकान में आता था। उसे किसी महिला के साथ आते हुए नहीं देखा गया था। पुलिस उस किराएदार की भी तलाश में जूट गई। महिला की पहचान प्रतिभा के रूप में हुई है। वह लिविंग रिलेशनशिप में संजय पाटीदार के साथ लंबे समय से रह रही थी और शादी के लिए संजय पर दबाव बना रही थी, जिसके चलते संजय में इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज हत्याकांड में बीएमपी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हर पहलू पर जांच करना शुरू की। इसमें आरोपी संजय पाटीदार की लोकेशन उज्जैन के इंगोरिया में ट्रेस हुई। जहां पर तत्काल इंगोरिया पुलिस को उसकी लोकेशन देते हुए उसे गिरफ्तार कर देवास लाया गया।

Views Today: 4

Total Views: 792

Leave a Reply

error: Content is protected !!