Skip to content
Friday, 16 October 2026
बैतूल मध्य प्रदेश

खाद्य विभाग ने लिए 10 सैंपल

2 min read
Text Size:

बैतूल- कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी आमला एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त टीम के साथ आमला में स्थित गुड घानो  का औचक निरीक्षण कर 10 सैंपल लिए। इस दौरान गुड घानो के लाइसेंस  की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में संचालकों को रख-रखाव की समझाइश दी। श्रम विभाग द्वारा गुड धानो पर काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की गई एवं उन्हें किया जा रहे भुगतान की जांच की गई। पुलिस विभाग द्वारा गुड़ घानो पर काम कर रहे कर्मचारियों के दस्तावेज एवं उनकी पहचान के संबंध में जांच की गई। नापतोल विभाग द्वारा घानों पर लगाए गए तौल कांटों की जांच की गई । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्यप्रदेश भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार एस बी सेमेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, सब इंस्पेक्टर श्री यादव, श्रम निरीक्षक अक्षय बनिया एवं चंद्रप्रकाश, नापतोल अधिकारी सुश्री रीना शर्मा व विभागों के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यवाही सतत जारी रहेगी। 

296 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply