Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

रेत के अवैध परिवहन में शामिल ट्रैक्टर जप्त

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग के दल द्वारा शुक्रवार को टिमरनी में टिमरनी होशंगाबाद रोड पर जांच के दौरान ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 47 एएच 5358 द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। ट्रेक्टर को चालक राहुल आत्मज हरिनारायण कहार निवासी छिदगांव मेल से जप्त कर तहसील परिसर टिमरनी मे खड़ा किया गया।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply