Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में चौथी बार हरदा रहा नंबर- 1

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश स्तर पर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के मामले में प्राप्त 85.6 वेटेज स्कोर प्राप्त कर हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि 1 से 30 नवम्बर के बीच प्राप्त शिकायतों के निराकरण की प्रगति के आधार पर शासन स्तर से शुक्रवार को जिलेवार रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें हरदा जिले को ‘ए’ रेटिंग प्राप्त हुई है। उन्होने बताया कि द्वितीय स्थान पर 84.9 वेटेज स्कोर के साथ शाजापुर जिला रहा है तथा 84.66 वेटेज स्कोर के आधार पर सागर जिला तृतीय स्थान पर रहा है। हरदा लगातार 4 महीनों से यह उपलब्धि हासिल करता आ रहा है इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

466 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply