Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

ढाई साल का मासूम गर्म दूध से झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार की दोपहर १२ बजे के करीब रिजगांव में एक ढाई वर्षीय मासूम खेलते वक्त गर्म दूध की रखी तपेली पर गिरने से झुलस गया। अस्पताल पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश पिता भोजराम नायक उम्र ढाई वर्ष निवासी खेड़खेड़ा थाना सतवास जिला देवास अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले ही रिजगांव निवासी अपने मामा राहुल नायक के घर आया हुआ था। जहां घर में रखे गर्म दूध की तपेली पर खेलते हुए जा गिरा। गर्म दूध के कारण उसकी पीट और कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसका उपचार जारी है।

244 Views
What do you think?

Leave a Reply