LIC के अधिकृत प्रीमियम संग्रह एवं सहायता केन्द्र का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

एसडीएम श्रीमती सरोज सिंह परिहार ने किया शुभारंभ

सिवनी मालवा। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आमजन की सेवाओं में वृद्वि करते हुए कार्यालय के साथ प्रीमियम संग्रह व अन्य सेवाओं हेतु सहायता केन्द्र प्रारंभ किया गया है । एसडीएम श्रीमती सरोज सिंह परिहार, एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हरदा डी.आर.सावले, शाखा प्रबंधक सिवनी मालवा जी.डी. नागले ने फीता काटकर सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती परिहार ने एलआईसी पाइंट की टीम को बधाई देते हुए बीमा क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए बनाई गई एलआईसी बीमा सखी योजना की सराहना करते हुए बीमा सखी हेतु चयनित श्रीमती उमा शर्मा एवं श्रीमती अपेक्षा शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
सिवनी मालवा शाखा प्रबंधक जी.डी. नागले ने एलआईसी बीमा सखी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की । महिलाओं के साथ युवाओं को बीमा अभिकर्ता बनकर रोजगार से जुड़ने के अवसर के बारे में बताया । हरदा शाखा प्रबंधक डी.आर.सावले ने बीमा निगम से कई लोगों के जीवन में बदलाव आया है इसके बारे में बताया ।

एलआईसी लाईफ पाइंट संचालक शशांक कुमरावत एलआईसी विकास अधिकारी ने इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों व गणमान्य नागरिकों को सहायता केन्द्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया, एलआईसी लाईफ पाइंट पर प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक सेवाएं प्रदान की जावेगी। सभी प्रकार की एलआईसी प्रीमियम जमाकर रसीद भी प्रदान की जावेगी । शुभारंभ अवसर पर राजू नरगोल्या को प्रीमियम जमा करने के बाद रसीद प्रदान की गई ।

इस अवसर पर एलआईसी प्रशासनिक अधिकारी जी.पी. शर्मा, छज्जूलाल कुमरावत, संदीप बंसल, शिशिर बंसल, प्रशांत शर्मा, चैनसिंह भवरे, अशोक साहू, राजेन्द्र सिंह राजपूत, योगिता सराठे, नरेश राठौर, चयन अग्रवाल, आशीष साकल्ले ने भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े अनुभव साझा किये ।

956 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!