महिला हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

चरित्र शंका के चलते पत्नी को सिर पर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट

अनोखा तीर, हरदा। महिला हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। फरियादिया सोमा कोरकू ने बताया कि जमाई लोकेश कोरकू और लड़की सुनीता ने पडवा के विजय सिंह ठाकुर के खेत का पानी देने के लिए दो दिन पहले आकर विजय के खेत में बने कमरे में रुके थे। मैं भी दो दिन से उनके साथ खेत पर ही थी। दिनांक 17 दिसंबर रात करीब 11 बजे जमाई भुटा उर्फ लोकेश ने लड़की सुनीता से बोला की चलो खेत में पानी देकर आते है और दोनो कमरे से खेत की तरफ चले गये, फिर अचानक से कुछ समय बाद चिल्लाने की आवाज आई, तो मंैने खेत में जाकर देखा तो मेरा जमाई भूटा लोकेश मेरी लड़की सुनीता को लात घुसो से मारपीट करते बोल रहा था कि तू दूसरे आदमियों से बात करती है। उसने खेत में पड़े पत्थरों को उठाकर सुनीता के सिर पर पर दे मारा, जिससे सुनीता को खून निकलने लगा। फिर सोमा नारायण सिंह, विजय सिहं के साथ सुनीता को इलाज कराने खिरकिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सुनीता को मृत बताया। आरोपी ने पत्नि के चरित्र शंका केा लेकर सुनीता को जान से मार डाला। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छिपाबड़ पुलिस ने अप क्र. 501/2024 धारा 103(1) का मामला कायम कर विवेचना में लिया है। आरोपी भूटा उर्फ लोकेश पिता चैनसिंह को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, थाना प्रभारी छिपाबाड़ उनि दिनेश रावत, उनि संतोष श्रीवास्तव प्रआर गजेंद्र यादव, आर उदय सिंह, आर शैलेंद्र नरवरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Views Today: 2

Total Views: 426

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!