Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सेहत हरदा

हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए हम होंगे कामयाब अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में अधिवक्ता संघ एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय शांडिल्य , महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अपर्णा लोधी, सहायता अधिकारी, अधिवक्ता संघ के सचिव सुदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत, अधिवक्ता प्रियंका दुबे सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही समाज को जागरूक करने एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। जेंडर आधारित हिंसा के विभिन्न पहलुओं जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, और साइबर हिंसा के समाधान के लिए कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई। हम होंगे कामयाब अभियान के तहत सामूहिक प्रयासों और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि महिलाओं को सुरक्षित और समान अवसर प्रदान करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply