अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 11 प्रकरण बनाए

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु जिला हरदा के ग्राम गोंदागांवकलां, करताना स्थित कामल्या ढाबा, अमोल ढाबा, पोखरनी, टिमरनी, ग्राम हरिपुरा, चारुवा, कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया में दबिश देकर कुल 19 पाव देशी प्लेन शराब, 8 पाव देशी मसाला शराब, 32 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 870 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त किया गया। उक्त मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) एवं (च) अन्तर्गत कार्यवाही की, 11 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 95 हजार 530 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर तथा समस्त आबकारी आरक्षको का योगदान रहा।

261 Views

Leave a Reply