Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ट्रैन की चपेट में आने से गाय की मौत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को सुबह करीब १०.३० बजे ट्रैन की चपेट में ने एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार शहर के डबल फाटक रेल्वे क्रासिंग के पास खंडवा की ओर से आ रही मालगाड़ी ने ट्रेक पर विचरन कर रही एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गाय की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान क्रासिंग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और गाय के शव को ट्रेक से अलग किया गया। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों कई मवैशी सड़क और रेल्वे ट्रेक पर घुमते दिखाई दे रही है, जो आए दिन हादसों का शिकार होकर दम तोड़ रही है। शहर में दिनभर इधर से उधर घूम रही इन गौवंश की ओर ध्यान देकर इन्हें सुरक्षित गौशाला तक पहुंचाया जाना चाहिए। जिससे की उनकी जान बचाई जा सके।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply