छात्र-छात्राओं को दिया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। शासकीय हाई स्कूल गहाल में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में स्कूल से 70 छात्र- छात्राएं शामिल हुए। यातायात पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों में मुख्यत: बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन नहीं चलाना चलाने के साथ ही बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन नहीं चलाना चाहिए बताया गया। छात्र-छात्राओं को आगे बताया कि वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखना तथा हमेशा सड़क के बायी ओर वाहन चलाना चाहिए। आग की ओर चल रहे वाहन को को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना एवं नियमित गति से वाहन चलाना जैसे कई यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी। जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5 पांच हजार रुपए की राशि ईनाम स्वरूप पाई जा सकती है बताया गया। गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में यातायात थाना से सउनि बसंत चौधरी , आर. विमल , विद्यालय से प्राचार्य पी.एस केवट एवं शिक्षक आर.एस गौर, कमलेश, रमाकांत, लोकेश , ज्योति, निर्मला, सुनीता उपस्थित रहे । यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की जिले में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु नियमित रूप से स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओ को नियमों के प्रति जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उपदेश्य सड़क दुर्घटनाओं की कमी लाने के साथ- साथ एक सुव्यवस्थित यातायात संचालित किया जाना है।

Views Today: 2

Total Views: 26

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!