सावधान! वॉट्सएप पर आयी एपीके फाईल कर सकती है आपका अकाउंट खाली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

शादी के निमंत्रण, पीएम आवास योजना के किसान सम्मान निधि के नाम से आई एपीके फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी

अनोखा तीर, हरदा। सावधान! व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि या कोई शादी का आमंत्रण कार्ड के नाम से एपीके फाइल आपको मिले तो उसे भूल कर भी क्लिक ने करें। सायबर फ्रॉड का यह नया तरीका सायबर अपराधियों द्वारा अपनाया जा रहा है। सायबर अपराधी एपीके फाइल भेजकर आम लोगों के साथ अलग अलग तरह से धोखाधड़ी कर रहे है। जिससे हमारे फोन का पूरा कंट्रोल सायबर अपराधी के पास चले जाने से वे हमारे खाते से अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, या फंड ट्रांसफर करने में सक्षम हो जाते है। ऐसी ही एक घटना गुरूवार को हरदा की एक शिक्षिका के साथ घटित हुई। निजी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका के व्हाट्स ऐप ग्रुप पर एपीके फाईल के शादी के आमंत्रण के नाम से आए मैसेज से शिक्षिका की जियो कंपनी की मोबाईल सिम का संचालन पूरी तरह से सायबर अपराधी के हाथों में चला गया। शिक्षिका की मोबाईल सिम कुछ ही मिनटों में बद होकर सायबर अपराधी के द्वारा संचालित की जाने लगी और उनके बैक खातें और आधार के ओटीपी लिए जाने लगें। शिक्षिका का आधार कार्ड भी अपराधी द्वारा लॉक कर दिया गया। साथ ही फोन पे और अन्य एप्लीकेशन स्वयं ही बंद हो गए। हालंाकि अपराधी शिक्षिका के बैंक खाते से राशि निकालने में कामयाब नही हो पाया। शिक्षिका ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित सायबर सेल में लिखित आवेदन देकर की गई है।

अनोखा तीर भी आप सभी को सावधान करना चाहता है कि वॉट्सएप ग्रुप पर आई इस तरह की एपीके फाइल जैसे पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना या कोई शादी का आमंत्रण कार्ड के नाम एपीके फाइल भेजते है। तो उस पर क्लिक करने से बचे, सतर्क रहें। साथ ही इस प्रकार की ठगी से बचने हेतु हमें व्हाट्स ऐप अकाउंट को भी सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए व्हाट्स ऐप अकाउंट की टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स को इनेबल रखे एवं ऑटो डाउनलोड को भी बंद रखे। यदि अनजाने में इस प्रकार की फाइल आपके फोन में इंस्टॉल हो जाती है तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट कनेक्शन ऑफ कर देना चाहिए तथा तुरंत आपके बैंक में पहुंचकर बैंक खाते को फ्रिज करवाना चाहिए। आपके फोन में एंटीवायरस या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के रखे। साथ ही किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाने पर तुरंत सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे या अपने नजदीकी पुलिस थाने व सायबर सेल पर संपर्क करें।

मोबाईल और टेलीकॉम कंपनी करें सुरक्षा अपडेट

लगातार हो रही इस प्रकार की सायबर घटना के बाद भी मोबाईल निर्माता कंपनियां न तो अपने मोबाईल डिवाईसों पर सुरक्षा फिचर्स को अपडेट कर रही हैं और न ही टेलीकॉम कंपनियां फ्रॉड होने पर तुरंत कस्टमर संपर्क नंबर जारी कर रही है। फ्र्राड होने पर व्यक्ति सिम कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल करता है तो सिम बंद करवाने पर उसे तुरंत संपर्क ही नही हो पाता है। देश में हो रही इस तरह की सायबर घटनाओं से सबक लेकर सरकार को मोबाईल निर्माता और टेलीकॉम कंपनियों को सुरक्षा उपायों पर कार्य करने हेतु निर्देश देना चाहिए।

Views Today: 4

Total Views: 316

Leave a Reply

error: Content is protected !!