Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

माधव नेशनल पार्क को मिली टाइगर रिजर्व बनाने की अनुमति

1 min read
Text Size:

 

– दो टाइगर लाने को हरी झंडी

गणेश पांडे, भोपाल। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एनटीसीए की तकनीकी समिति ने रविवार को माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित करने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। नचा से अनुमति मिलने के बाद अब राज्य शासन को नोटिफिकेशन करना है। अभी मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना, संजय-डुबरी, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व घोषित है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एल कृष्णमूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित बाघ अभ्यारण्य का कोर क्षेत्र 375 वर्ग किलोमीटर, बफर क्षेत्र 1276 वर्ग किलोमीटर और कुल क्षेत्रफल 1751 वर्ग किलोमीटर होगा। समिति ने उद्यान में एक नर और एक मादा बाघ को छोड़ने को भी मंजूरी दी। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों के बाद तैयार किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा की गई यह संरक्षण पहल माधव राष्ट्रीय उद्यान और कुनो राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव प्रबंधन को मजबूत करेगी, जिससे स्थानीय समुदायों को अपेक्षित इकोटूरिज्म लाभ मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा।

230 Views
What do you think?

Leave a Reply