अनोखा तीर, हरदा। जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत ग्राम नयापुरा से ग्राम ऊंवा तक मंडी निधि से स्वीकृत सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी संदर्भ में लाभान्वित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजन द्वारा इस अनुपम सौगात हेतु पूर्व मंत्री कमल पटेल का हरदा स्थित उनके पेट्रोल पंप कार्यालय परिसर में आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश ओझा, पूर्व मंडल महामंत्री ललित उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र धनगर, हरिओम पटेल, कैलाश पटेल, दीपक राय, सतीश धनगर, माखन धनगर, दिनेश धनगर, सरपंच कमल कुल्हाड़ा, रूपसिंह मोरी, घनश्याम सिंह राजपूत समेत अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। बता दें कि मंडी निधि द्वारा ग्राम नयापुरा से ग्राम ऊंवा तक के 07.50 कि.मी. लंबाई के सड़क मार्ग हेतु 10 करोड़ 77 लाख 54 हजार की राशि की स्वीकृति के पश्चात 29 सितंबर 2023 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन संपन्न हुआ था।

