हरदा- कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने गुरूवार व शुक्रवार को मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने जिले के ग्राम अबगांव खुर्द, भुन्नास, आलनपुर, आदमपुर, दूध डेयरी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, पिपल्या, जूनापानी, दीपगांवकला, व सिराली में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 61 पाव देशी शराब, 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 630 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 13 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 70070 रूपये है।
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के 13 प्रकरण दर्ज





