Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

विद्यार्थीयों को बताये यातायात नियम, सड़क दुर्घटना से बचाव के तरीके

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में कमी लाने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है। इसीके चलते पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल रन्हाईकला में एक विशेष यातायात प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थीयोंं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था । इस दौरान यातायात थाना से सउनि बसंत चौधरी ने छात्रों को विभिन्न यातायात संकेतों, के बारे में जानकारी देते हुए सड़क पर चलने के नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क पर सावधानी बरतने के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, छात्र छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न उपायों के बारे में भी बताया गया । जिसमें बच्चों को नाबलिग रहते हुए वाहन नहीं चलाना चाहिए , सायकल हमेशा सड़क के बायी ओर चलाए, सड़क पार करते समय सड़क के दाये ओर बाये ओर देखे,वाहन न अए तभी सड़क पार करें । कभी भी दौड़ कर सडक पार न करे ।गुड सेमेरिटन योजना की दी जानकारीयातायात पुलिस द्वारा बच्चों को भारत सरकार द्वारा संचालित गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी दी गई राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिहवन मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही गुड सेमेरिटन योजना के संबंध में जागरूक करते हुये बताया गया कि किसी गंभीर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (01 घंटे के भीतर) अस्पताल पहुंचाकर घायल की जान बचाने पर सरकार द्वारा 5000 रूपये का ईनाम एवं एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा । स्कूल से 70 छात्र -छात्राओं ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। मौजूद विद्यार्थीयों ने यातायात नियमों के बारे में अपने सवाल पूछे । यातायात पुलिस ने छात्रों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार और दोस्तों को भी इसके बारे में बताने के लिए प्रेरित किया । जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ से प्राचार्य सेनवाला पारशर , प्रमोद उपाध्याय, आर.वी. मंडरई तथा यातायात थाने से सउनि बसंत चौधरी, आर.विमल उपस्थित रहे । यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उददेश्य से स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी हो, विद्यार्थी जीवन से ही नियमों का पालन करने की आदत डालनी चाहिए ताकि भविष्य में जब वे वाहन चलाने योग्य हो तब नियम अनुरूप वाहन चला कर सड़क दुर्घटना से बचे सके एवं स्वयं तथा दूसरों का जीवन बचा सके ।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply