Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश सीहोर सुर्खियाँ

रमाकांत भार्गव को मुझसे अधिक वोटों से चुनाव जिताकर विधानसभा भेजें – शिवराज सिंह

3 min read
Text Size:

राजेन्द्र सिंह का टिकट कांटकर भार्गव को चुनने का राज क्या – जीतू पटवारी

भैरूंदा। भाजपा एवं कांग्रेस की नामांकन रैली में जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वोट मांगते हुए कहा कि रमाकांत भार्गव की जीत मुझसे भी अधिक वोटो से हो ओर यहां की जनता पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दे। दूसरी ओर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि टिकट के प्रबल दावेदार रहे राजेन्द्र सिंह राजपूत का टिकट कांटकर रमाकांत भार्गव को टिकट क्यों दिया गया। आखिर उन्हें चुनने का राज क्या है। दोनों ही दलों की ओर से आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो चुका है। भाजपा ने जहां भैरूंदा में अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ कर दिया हैं तो वहीं कांग्रेस के द्वारा आज चुनाव कार्यालय की शुरुआत की जाएगी।

बुधनी विधानसभा का रण अब धीरे-धीरे गति पकडऩे लगा हैं। शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र जमा होने के बाद अब दोनों ही दल के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। दोनों ही दलों के प्रत्याशियों व समर्थकों द्वारा गांव-गांव, द्वार-द्वार जाकर मतदाताओं से मतदान के लिए अनुनय विनय किया जायेगा। गुरुवार को बुदनी में जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल किया तो भाजपा ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कराया।

दिग्विजय सिंह के जमाने में तो क्रिकेट की पिच जैसी सडक़ बनती थी – शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववती कांग्रेस सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के जमाने में तो क्रिकेट की पीच जैसी सडक़ बनती थी, कोई सडक़ पर निकल जाये तो हालत खराब हो जाती थी। सडक़ के आभाव में घोड़े पर बैठकर सफर करना पड़ता था। हमने सरकार नहीं चलाई, परिवार चलाया है। ये जो बैठे हैं, नेता या कार्यकर्ता नहीं, परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मुझसे अधिक वोटो से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भागर्व को विजय बनाकर एक रिकॉर्ड बनाये।

राजेन्द्र सिंह दरकिनार, भार्गव को टिकट देने का राज क्या – जीतू पटवारी

गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के समर्थन में नामांकन रैली को संबोंधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि आखिर जिन्होंने उनके लिए सीट छोड़ी वह राजेन्द्र दरकिनार क्यों किये गए। रमाकांत भार्गव को टिकट देने का आखिर राज क्या है। उन्होंने कहा कि लोग बताते हैं कि शाहगंज में एक व्हाईट हाऊस है, मैं तो नहीं गया, लेकिन कहा जाता हैं कि बाहर से जैसा वैभव हैं उससे कई गुना ज्यादा अंदर का वैभव है। ठीक हैं मकान सब बनाते हैं, ईश्वर जिसको देता हैं वह सब करता हैं। लेकिन मुझे पता चला हैं कि भाजपा प्रत्याशी भार्गव बैंक मैनेजर थे और एक बार सस्पेंड भी हुए है, लेकिन शिवराज जी को आखिर उनसे इतनी गहराई क्यों। यह लफड़ा और राज क्या हैं।

425 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply