श्रीरामशरणम में अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय श्रीराम शरणम परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन रखा गया है। शुक्रवार प्रात: 9 बजे से प्रारंभ हुए इस अखंड रामायण पाठ का शनिवार को महाआरती और भंडारे के साथ समापन होगा। भाव भक्तिपूर्ण आयोजन के संयोजक तथा श्रीराम शरणम के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचंद्र लोहाना ने बताया कि आयोजन में शहर के विभिन्न भजन मंडलों व रामायण मंडलों द्वारा अपनी संगीतमय भावपूर्ण प्रस्तुति दी जा रही है। इस संगीतमय रामायण पाठ दौरान आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस भक्तिरस का रसपान करने उपस्थित हो रहे हैं। भाव भक्तिपूर्ण इस आयोजन दौरान जहां पुरुष मंडलियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जा रही है तो वहीं महिला मंडलों ने भी अपनी भागीदारी करते हुए भक्तिरस की गंगा प्रवाहित की है। आयोजन की पूर्णाहुति हवन, महाआरती उपरांत शनिवार को भंडारे के साथ होगा। श्री लोहाना ने धर्मप्रेमी जनता से भावभक्ति पूर्ण आयोजन में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम के दर्शन व प्रसादी लाभ ग्रहण करने की अपिल की है।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

error: Content is protected !!