अनाखा तीर। शहर के पिपलिया खाल निवासी दो बहनों की गुमशुदगी ८ अक्टुबर को सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी कि दोनों बिना बताए ६ अक्टूबर से घर नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी थी। जिन्हें पुलिस ने २४ घंटों में ढूंढ निकाला है। गुमसुदगी दर्ज होते ही थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकाले ने टीम गठीत कर गुमशुदा दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम के संजय ठाकुर, करण साहू और आरक्षक वैशाली के द्वारा खोजबीन की गई। इसमें छोटी बहन के बस में होने तथा बड़ी बहन के ट्रेन में होने की सूचना पर पुलिस ने छोटी बहन को हरदा से तथा बड़ी बहन को इटारसी रेल्वे स्टेशन से बरामद किया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपने दोस्त के यहां गई हुई थी और वहां से सलकनपुर गई थी। जिसके बाद छोटी बहन को हरदा बस में बैठाकर बड़ी बहन टै्रन से कही ओर जा रही थी। पुलिस ने इटारसी जीआरपी आरक्षक दीपक यादव की मदद से बड़ी बहन को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की।
गुम हुई दो बहनों को पूलिस ने २४ घंटो में ढूंढ निकाला

215 Views

