अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को शाम करीब ५ बजे के करीब खेत में एक बुजूर्ग पर शियार -कोलिया ने हमला कर दिया। जिसमें बुजूर्ग बूरी तरह घायल हो गए जिन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरजना के रहने वाले रामेश्वर पिता रामगोपाल उम्र ५० को खेत में चारा काटते वक्त एक शियार ने हमला करते हुए हाथ और पैर में काट लिया। जिसके कारण खून बहने लगा। घायल ने बताया कि वह खेत की मेढ़ पर चारा काट रहे तथी अचानक एक शियार उस पर लपक गया और हाथ तथा पैर में काटने लगा बुजूर्ग ने बड़ी मशक्कत के बाद अपने आप को शियार से छुडाया। जिसके बाद बैठे को बताया। जो उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आया।
211 Views


