महाराष्ट्र के लातूर में मिली अपहृत बालिका-हंडिया पुलिस ने नाबालिक अपहृता को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अनोखा तीर, हंडिया। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना शर्मा के नेतृत्व में हंडिया पुलिस टीम ने नाबालिक अपहृता को दस्तयाब करने व आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार गत 5 अक्टूबर 24 को करनपुरा निवासी फरियादी ने अपनी नाबलिक बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने अपराध क्र 211/24 धारा 137(2) बीएनएस का मामला कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना दौरान मंगलवार 8 अगस्त को मुखबीर से अपहर्ता व संदेही की जानकारी महाराष्ट्र के लातूर जिले में होना पाया गया। जिस पर थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना की। जहां से अपहर्ता नाबालिक बालिका व संदेही देवलाल पिता सिरकीसर कोरकू उम्र 20 साल निवासी कचबैड़ी को गिरफ्तार किया गया। अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर विजेन्द्र तोमर, दीपक जाट, सलोनी की अहम भूमिका रही।

269 Views

Leave a Reply