अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में विशेष सदस्यता महाभियान की शुरुआत संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने शहर के प्रताप टॉकीज चौराहे पर सदस्य बनाकर की। यह विशेष सदस्यता अभियान 4 से 6 अक्टूबर को चलाया जाएगा। जिसमें मतदान केंद्र पर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सदस्यता के प्रभारी देवीसिंह सांखला, विनोद गुर्जर, नितेश बादर, राजू कमेडिया, अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
291 Views

