हरदा-खिरकिया मार्ग की अतिशीघ्र कराएं मरम्मत : विधायक

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर हरदा-खिरकिया सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र करावे व उक्त सड़क मार्ग की तकनिकि जांच कराये जाने की मांग की गई है। विधायक द्वारा कलेक्टर को प्रेषित पत्र में लेख है कि हरदा से खिरकिया सड़क मार्ग जिसका नवीनीकरण कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व 9.37 करोड़ रूपये की राशि से कराया गया था। परन्तु ठेकेदार द्वारा किए गए घटिया निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में उक्त सड़क मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्डे हो गए है, गड््डे में ब्लॉक लगे है परन्तु उस पर डामर नहीं डाला गया है। जिससे की मोटर सायकल सवार हादसे का शिकार हो रहे है। बडे वाहनों की भी सड़क मार्ग पर चलने में धड़ी टूट जाती है एवं रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। अत: जनहित को दृष्टिगत रखते हुए हरदा से खिरकिया सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करे। जिससे क्षेत्रवासीयो को आवागमन में सुविधा हो साथ ही उक्त सड़क मार्ग की तकनिकि जांच कराई जाकर संबंधित ठेकेदार के विरूध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

466 Views

Leave a Reply