पुलिस की अच्छी पहल मैं हूं अभिमन्यु अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– रैली निकाल कर किया जागरूक
– युवाओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिलाई शपथ

अनोखा तीर हरदा
। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति युवाओं और पुरूषों को जागरूक करने अच्छी पहल शुरू की गई है। पहल के जरिए मैं हूं अभिमन्यु अभियान शुरू किया गया है। जिसके दौरान जिला मुख्यालय पर पुलिस द्वारा रैली निकाल कर जागरूक किया गया है। महिला सुरक्षा  शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों की रोकथाम तथा उन्हे सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर युवा एवं पुरुषों को जागरुक करने जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु अभियान 03 अक्टुबर से 12 अक्टुबर तक संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों को प्रतिदिन की कार्यवाही की रूपरेखा तैयार कर अपने-अपने अनुभाग एवं थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषो मे लैंगिक समानता एवं महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना। नशा करने से घटित विभिन्न अपराधो की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना। समय-समय पर बालकों के क्रिया-कलापों का आकंलन कर दुष्परिणामो से अवगत कराना। रूढीवादि, अश्लीलता, भ्रुण हत्या, लिंग भेद, दहेज एंव अशिक्षा जैसी समाजिक बुराईयों को दूर कर शिक्षा पर जोर दिया जाना है। जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भ मे ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त किया था उसी प्रकार अभिभावको को भी अपने बालको को बाल्यकाल से ही समाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक एंव कानूनी ज्ञान देकर जागरूक करना अतिआवश्यक है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली, महिला थाना और यातायात थाना द्वारा शहर में वाहन रैली निकाली गई तथा युवाओ को महिलाओं की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। रैली पुलिस कन्ट्रोल रूम हरदा से शुरू होकर शहर के प्रमुख्य मार्ग अस्पताल चौराह, गुर्जर बोर्डिंग, इंदौर बायपास, रेवले स्टेशन, नारायण टाकिज, घण्टाघर व खेडीपुरा से होते हुए  पुन: कन्ट्रोल रूम पहुंची। रैली में शामिल सभी युवाओं को महिलाओं कि सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एसडीओपी अर्चना शर्मा ने लोगों को अभियान के मुख्य उद्देश्यो की जानकारी दी।  इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सूरक्षा शाखा अरूणा सिंह , यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश, महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल एवं कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Views Today: 4

Total Views: 770

Leave a Reply

error: Content is protected !!