-विधानसभा हरदा की कार्यशाला हुई संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। देशव्यापी सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ होकर लगातार प्रत्येक जिले एवं विधानसभा में सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के रीति से आम जन को जोड़कर उन्हें सदस्य बना रहे हैं। विशेष आवश्यकता अभियान जो 11 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 सितंबर मोदी जी के जन्मदिन तक चलेगा। इस हेतु कार्य की गति लाने के लिए हरदा विधानसभा की महत्वपूर्ण कार्यशाला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हरदा विधानसभा के सभी 274 मतदान केद्रों पर 7 दिन का समय देकर कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और पार्टी की रीति नीति समझते हुए सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जनता से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्य बनेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला ने अभी तक सदस्य संख्या की जानकारी दी। लगभग 4000 सदस्य हरदा विधानसभा में बन चुके हैं, विधानसभा का कुल लक्ष्य 75000 कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना है। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, राजेश गोदारा, अंशुल गोयलख् अनीता अग्रवाल सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 86