Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

बाल रंग महोत्सव में महर्षि विद्या मंदिर की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

1 min read
Text Size:


–


अनोखा तीर, हरदा
। बाल रंग महोत्सव के विकासखंड स्तर प्रतियोगिता में पांचो विधाओं में महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल की टीम ने प्रथम स्थाना प्राप्त किया। अब यह 13 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित बाल रंग महोत्सव विकासखंड स्तर का आयोजन हुआ। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग स्कूल के छात्राओं ने प्रति भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा की टीम ने प्राप्त किया। विधाओं का नाम था समूह लोक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में प्रथम महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा, समूह लोक गीत प्रथम स्थान महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा, शास्त्रीय नृत्य महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत एकल गायन में खुशबू धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल वादन में अमित धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निर्देश दीपक सिंह राजपूत ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की।  

431 Views
What do you think?

Leave a Reply