Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

पयूर्षण महापर्व : संयम से सरल, सहज और विनम्र की ओर ले जाता उत्तम मार्दव धर्म

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। नगर के चारों दिगम्बर जैन मंदिरों एवं तारण तरण चैत्यालय में पयूर्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म के लिए श्रावकों ने विधान मंडल पर पूजन की। श्री दिगंबर जैन समाज के महामंत्री राहुल जैन एवं कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि सभी जैन मंदिरों में विधिवत पूजन अर्चन व शांतिधारा अभिषेक किया गया। खेड़ीपुरा स्थित बड़े जैन लाल मंदिर में पूजन के बाद पंडित जी द्वारा रोचक वृत्तांत के जरिए प्रवचन में उत्तम मार्दव धर्म के बारे में श्रृवकों को बताया गया। उन्होंने बताया कि 84 लाख योनियों के बाद मनुष्य की योनी प्राप्त होती है। इसलिए सभी को धर्म ध्यान करके मोक्ष की ओर बढ़ना चाहिए। उत्तम मार्दव धर्म मनुष्य को संयम से सरल, सहज व विनम्रता की ओर ले जाता है। घमंड को त्यागकर मानव को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर खेड़ीपुरा में मूलनायक 1008 श्री शांति नाथ भगवान की प्रतिमा जी पर प्रथम का सौभाग्य गौरव अशोक बाकलीवाल पोखरनी वाला परिवार को तो शांतिधारा का सौभाग्य अर्पित पूनमचंद लहरी परिवार को प्राप्त हुआ एवं पांडूशिला पर विराजमान श्रीजी के प्रथम कलश का सौभाग्य राजीव रविन्द्र रपरिया परिवार को एवं शांति धारा का सौभाग्य सार्थक राजीव रपरिया परिवार को प्राप्त हुआ।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply