सिर में आई गंभीर चोट, हाथ हुआ फैक्चर
अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार की रात अपने चाचा के घर गए युवक पर पड़ोसी ने मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक को सिर में गंभीर चोट आई है वही एक हाथ फैक्चर हो गया है। मिली जानकारी के अनुसयार छीपाबड़ थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव का रहने वाला अरविंद रात को अपने चाचा देवेंद्र श्रीवास के घर गया था। इस दौरान देवेन्द्र का पड़ोसी मस्तान कहार उनके घर की दीवार को तोड़ रहा था। जब उसे दीवार तोड़ने से मना किया तो वह अरविंद के साथ गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर मस्तान ने घर से कुल्हाड़ी लाकर अरविंद पर हमला कर दिया। इस दौरान चाचा और अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। हमले के बाद खून से लथपथ होने पर युवक को खिरकिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद शनिवार सुबह खिरकिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। उधर पीड़ित युवक की शिकायत पर छीपाबड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115 (2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पड़ोसी ने किया युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

Text Size:
102 Views
What do you think?






